घूसखोर पंडत फिल्म के निर्मात- निर्देशक और अभिनेता सहित छह के खिलाफ हरदोई में परिवाद दाखिल
विवादास्पद फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के निर्माता निर्देशक और अभिनेता के खिलाफ उप्र के हरदोई जनपद में परिवाद दाखिल किया गया है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। विवादास्पद फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के निर्माता निर्देशक और अभिनेता के खिलाफ उप्र के हरदोई जनपद में परिवाद दाखिल किया गया है। अधिवक्ता आलोक अवस्थी ने परिवाद दायर कर कार्यवाही की मांग की है।
अधिवक्ता आलोक अवस्थी ने 6 लोगों के विरुद्ध परिवार दायर किया है। परिवाद में कहा है कि इस फिल्म के जरिए संपूर्ण ब्राह्मण समाज और सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को अपमानित करने का कुत्सित प्रयास किया गया है।
परिवाद में प्रोडक्शन कंपनी, घूसखोर पंडत के निर्माता नीरज पांडे, अभिनेता मनोज बाजपेई, सह कलाकार जिनके नाम पता अज्ञात नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म और निर्देशक रितेश शाह को प्रतिवादी बनाया गया है।
अधिवक्ता का कहना है कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज करने के लिए 6 फरवरी को शहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया था, उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ऐसे में इन सभी को न्यायालय में तलब करना और दंडित करना न्याय संगत है।

Janmat News 
