औरैया: DLSA में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान प्रभावी रूप से लागू, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

औरैया जनपद के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिससे आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।

औरैया: DLSA में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान प्रभावी रूप से लागू, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिससे आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।

यह विशेष अभियान 01 जनवरी 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक निरंतर चलेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला जज मयंक चौहान के मार्गदर्शन और निर्देशन में किया जा रहा है। मध्यस्थता की सभी सुविधाएं जिला न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता केंद्र में उपलब्ध कराई गई।

पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, बैंक बाउंस, सड़क दुर्घटना सहित अन्य मामलों पर सुनवाई कर आपसी सहमति से समाधान कराया जा रहा। पक्षकारों की सुविधा के लिए वीडियो कॉल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी सुनवाई की व्यवस्था की गई।

इसी क्रम में आज जिला न्यायालय परिसर में जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया व  तारकेश्वरी प्रसाद सिंह, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया ने मीडिया को विस्तृत बाइट दी।