पति ने पत्नी को खेत में ले जाकर मारी गोली, हालत गंभीर
गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट —
अलीगढ़/जनमत न्यूज। जनपद अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र अंतर्गत गांव प्रेमपुर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी को सुनसान खेतों में ले जाकर गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पिसावा पुलिस, थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम द्वारा वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए।
क्षेत्राधिकारी खैर वरुण सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम प्रेमपुर में पति द्वारा अपनी पत्नी को खेत में ले जाकर गोली मारने की घटना सामने आई है। घायल महिला को पहले प्राथमिक सहायता दी गई, इसके बाद बेहतर उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने इस मामले में थाना पिसावा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है तथा पुलिस अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.