भदोही में जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत; दो सगे भाई घायल

यूपी के भदोही जनपद में जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो सगे भाई घायल है।

भदोही में जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत; दो सगे भाई घायल
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

भदोही/जनमत न्यूज़। यूपी के भदोही जनपद में जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो सगे भाई घायल है। दरअसल, बनपुरवा गांव में आज गुरुवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें अखिलेश और आशीष पुत्रगण फूलचंद तथा राजनाथ पुत्र फूलचंद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार उमाशंकर पुत्र फौजदार व विपक्षी बृजेश पुत्र विजय बहादुर अपने घूमदारी जमीन पर बस बाली बो रहे थे, तभी विपक्षियों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में बृजेश, नितिन पुत्र गृजेश (30), सचिन पुत्र गृजेश, लाल धर्म पुत्र तिलकधारी, कमलेश पुत्र होज, आशु पुत्र लाल दर और अनूप पुत्र गृजेश (35) शामिल थे, जिन्होंने मिलकर फायरिंग की।

उमाशंकर ने बताया कि जमीनी विवाद जमीर व रंजीत से जुड़ा है, जो वर्ष 1994 से चला आ रहा है। घटना की सूचना तत्काल 100 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही औराई कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।