औरैया में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन, महिलाओं ने कहा- ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम

उप्र के औरैया जनपद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। प्रेस वार्ता का आयोजन चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में हुआ।

औरैया में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन, महिलाओं ने कहा- ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। प्रेस वार्ता का आयोजन चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी समेत कई प्रबुद्ध महिलाओं ने अधिनियम का समर्थन किया। महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण को ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम बताया।

महिलाओं ने कहा इससे नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे मुद्दों को अधिक प्राथमिकता मिलेगी। महिलाओं ने कहा महिला नेतृत्व से विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा।