मुजफ्फरनगर: फरियादियों की समस्याओं पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा गंभीर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्षता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ता को समयबद्ध तरीके से राहत उपलब्ध कराई जाए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।







