कानपुर देहात पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय निषाद, जनकल्याण अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
उप्र के कानपुर देहात जिले में विशेष सेवा एवं जनकल्याण अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इसी को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद कानपुर देहात पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जिले में विशेष सेवा एवं जनकल्याण अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इसी को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद कानपुर देहात पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचाया जाए। जिले में करीब एक सप्ताह तक अलग-अलग सेवा और जनकल्याण से जुड़े अभियान चलाए जाएंगे।
वहीं, राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट में शिवपाल यादव के बाद अखिलेश यादव के अध्यक्ष बनने को लेकर संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के लोग खून के रिश्तों पर भरोसा नहीं कर रहे हैं, तो फिर किस पर भरोसा करेंगे।
यूपीआई पर ‘टैक्स’ को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी पर भी प्रभारी मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह सिर्फ पोस्टरबाजी और बयानबाजी कर रहा है।
वहीं मथुरा में नाबालिगों के साथ मारपीट के मामले पर संजय निषाद ने कहा कि वह मथुरा जाकर पीड़ितों का हालचाल लेंगे। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




