सपा सरकार में बने काऊ मिल्क प्लांट को चालू करवाने के लिए सपाईयों ने किया धरना प्रदर्शन
उमर्दा क्षेत्र में बने काऊ मिल्क प्लांट के पास धरना प्रदर्शन कर प्लांट को जल्द चालू करवाने की मांग की।

कन्नौज/जनमत। सपा सरकार में बने काऊ मिल्क प्लांट को चालू करवाने के लिए बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने उमर्दा क्षेत्र में बने काऊ मिल्क प्लांट के पास धरना प्रदर्शन कर प्लांट को जल्द चालू करवाने की मांग की। सपा नेता अरविंद यादव और जय कुमार तिवारी ने बताया कि यह काऊ मिल्क प्लांट सपा सरकार में बना था। कुछ समय चलने के बाद भाजपा सरकार आने पर यह बंद हो गया। भाजपा सरकार ने जानबूझकर कर इस पर ध्यान नही दिया। जिस कारण यह बंद है।
इस काऊ मिल्क प्लांट में प्रतिदिन 1 लाख लीटर गाय का दूध स्टोर करने की क्षमता थी। इस प्लांट में फ्रांस की अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई थी। इस प्लांट से कन्नौज के साथ साथ कई जिलों के किसानों को बहुत लाभ था। लेकिन द्वेष भावना के चलते भाजपा सरकार इस प्लांट को चालू नही कर रही है। हम लोग आज छोटे से विरोध प्रदर्शन के माध्यम से यह चेतावनी दे रहे कि अगर एक माह में यह प्लांट चालू नही हुआ तो इससे भी बड़ा आंदोलन होगा।