उरई में स्कूली वाहनों पर एआरटीओ की सख्ती, बच्चों को घर पर ही छोड़ने की सलाह

उरई जिले में ‘सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत सुरेश कुमार वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) जालौन द्वारा एसआर स्कूल कालपी रोड उरई में जाकर स्कूली वाहनों की जाँच की गयी।

उरई में स्कूली वाहनों पर एआरटीओ की सख्ती, बच्चों को घर पर ही छोड़ने की सलाह
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जिले में सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत सुरेश कुमार वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) जालौन द्वारा एसआर स्कूल कालपी रोड उरई में जाकर स्कूली वाहनों की जाँच की गयी।

वाहन चालकों को विद्यालयी वाहनों से छात्र-छात्राओं को लाते-ले जाते समय सावधानियाँ बरतने की सलाह दी गयी। छात्र-छात्राओं को उनके घर से रिसीव करने व घर पर ही छोड़ने, क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को न बैठाये जाने,

अपने लेन में वाहन चलाने, राँग साइड न चलने, तेज गति वाहन न चलाने, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें सामने चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाये रखने आदि की सलाह दी गयी जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

साथ ही समस्त वाहन चालकों को वाहन के प्रपत्रों (यथा-पंजीयन, फिटनेस, बीमा, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) को साथ रखने की सलाह दी गयी। राहवीर योजना, हिट एण्ड रन योजना, कैशलेश ट्रीटमेंट योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी व जागरुक किया गया।

समस्त चालकों/परिचालकों को समय-समय पर स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण कराये जाने की सलाह दी गयी व सुझाव दिया गया कि अगर कोई भी समस्या है तो उसको प्रबन्धक व परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ साझा करें, जिससे समस्या का निदान किया जा सके।

समस्त चालकों/परिचालकों को अवगत कराया गया कि वाहन में रखे फर्स्ट एड बाक्स (मेडिकल किट) की बीच-बीच में जाँच करते रहें कि दवाइयों की वैधता तो समाप्त नहीं हो गई,

साथ ही यह भी सुझाव दिया गया कि वाहन में हमेशा अग्निशमन यंत्र रखें व उसका बीच-बीच में प्रशिक्षण भी प्राप्त करते रहें। मानक विहीन संचालित वाहनों पर नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी।