फतेहपुर: रसोई गैस सिलेंडर में जबरदस्त ब्लॉस्ट, पांच लोग झुलसे; 2 की हालत गंभीर
फतेहपुर जिले में बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के आजाद नगर रसोई गैस सिलेंडर में जबरदस्त ब्लॉस्ट हुआ है। हादसे में पांच लोग झुलस गए हैं जिनमें 2 लोगों की हालत गंभीर है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जिले में बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के आजाद नगर रसोई गैस सिलेंडर में जबरदस्त ब्लॉस्ट हुआ है। हादसे में पांच लोग झुलस गए हैं जिनमें 2 लोगों की हालत गंभीर है।
सभी घायलों को को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। सिलेंडर के लीकेज होने के चलते धमाके की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर फॉयर ब्रिगेड टीम पहुंची। धमाके से घर में आग भी लग गई जिससे भारी नुकसान होने की आशंका है।

Janmat News 
