युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान मिलने से उठे सवाल

घटना के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान मिलने से उठे सवाल
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट —

बुलंदशहर / जनमत न्यूज। जनपद बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

जानकारी के अनुसार डिबाई थाना क्षेत्र के कस्बा धर्मपुर निवासी जाफरुद्दीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई।

मृतक की पत्नी का कहना है कि जाफरुद्दीन की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उसे उल्टियां हो रही थीं, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत के पीछे कोई साजिश हो सकती है और मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।

घटना के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत बीमारी से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।