बहराइच: द लर्निंग एजुकेशन अकादमी का फेयरवेल समारोह धूमधाम से सम्पन्न, छात्रों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

उप्र के बहराइच जनपद में द लर्निंग एजुकेशन अकादमी का फेयरवेल समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। आर्केड पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बहराइच: द लर्निंग एजुकेशन अकादमी का फेयरवेल समारोह धूमधाम से सम्पन्न, छात्रों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में द लर्निंग एजुकेशन अकादमी का फेयरवेल समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। आर्केड पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जहां छात्रों ने नृत्य, गीत, कविता और विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया और पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।

इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों और साथियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया। कई छात्र भावुक भी नजर आए और उन्होंने अपनी सफलता में शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

अकादमी के निदेशक फैज़ानुल हक़ ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों को जीवन में बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करने की प्रेरणा दी।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज और स्मृति-चित्रों के साथ छात्रों ने अपने दोस्तों और शिक्षकों को भावुक विदाई दी।

कुल मिलाकर द लर्निंग एजुकेशन अकादमी का यह फेयरवेल समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया, जहां खुशी, उत्साह और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।