बलरामपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक; दिए ये निर्देश
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलरामपुर जनपद के दो दिवसीय दौरे पर थे, जहां सबसे पहले मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड किया।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलरामपुर जनपद के दो दिवसीय दौरे पर थे, जहां सबसे पहले मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड किया। उसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उसके बाद वह नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और जिम्मेदार अधिकारियों तथा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता की।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे जहां मंडल व जिले के आलाधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की और विकास कार्यों पर भी चर्चा किया।
तकरीबन एक घंटे तक चली इस बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों को तीव्र गति देने तथा नवनिर्मित परियोजनाओं को जल्द शुरू करने हेतु अधिकारियों को आश्वासन दिया इसी के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी उन्होंने चर्चा की।
समीक्षा बैठक, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था पर चर्चा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के लिए रवाना हुए।
वह आज देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे और कल सुबह गौशाला पहुँचकर गायों को गुड़ व चारा खिलायेंगे उसके ततपश्चात मां पाटेश्वरी का पूजा-अर्चना करने के बाद अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे ।


