बलरामपुर: जाको राखे साइयां मार सकै ना कोय, चलती बाइक पर गिरा पेड़; बाल बाल बचे बाइक सवार

उप्र के बलरामपुर जनपद मे आये जोरदार आंधी तुफान में एक बड़ा हादसा श्रीनगर कस्बे में जुआथान मंदिर के सामने हुआ। दो बाइक पर सवार चार युवक रास्ते से गुजर रहे थे तभी उनके ऊपर एक भारी भरकम पीपल का पेड़ गिर पड़ा।

बलरामपुर: जाको राखे साइयां मार सकै ना कोय, चलती बाइक पर गिरा पेड़; बाल बाल बचे बाइक सवार
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद मे आये जोरदार आंधी तुफान में एक बड़ा हादसा श्रीनगर कस्बे में जुआथान मंदिर के सामने हुआ। दो बाइक पर सवार चार युवक रास्ते से गुजर रहे थे तभी उनके ऊपर एक भारी भरकम पीपल का पेड़ गिर पड़ा। देखने वालों ने दांतों तले अंगुलियां दबा ली।

बाइक सवार युवकों को खुद भरोसा नहीं हुआ कि यह चमत्कार कैसे हुआ। इतना भारी भरकम पेड़ गिरने के बाद एक बाइक जरूर क्षतिग्रस्त हुई लेकिन चारों युवक बाल बाल बच गए और उनके शरीर पर खरोच तक नहीं आई। जिसका विडिओ शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी को कहते है जाको राखे साइयां मार सकै ना कोय।