अयोध्या: बड़े मंगल पर स्वर्गीय श्री रामबरन सिंह सेवा संस्थान द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

उप्र के अयोध्या जनपद में ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी स्वर्गीय श्री रामबरन सिंह सेवा संस्थान द्वारा सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय के बगल विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

अयोध्या: बड़े मंगल पर स्वर्गीय श्री रामबरन सिंह सेवा संस्थान द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी स्वर्गीय श्री रामबरन सिंह सेवा संस्थान द्वारा सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय के बगल विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारम्भ पूजा पाठ के बाद हनुमान जी को भोग लगा कर किया गया।

वही स्वर्गीय श्री रामबरन सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष व क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश सिंह ने जैष्ठ माह के बड़े मंगलवार कि बधाई शुभकामनायें दिया। और कहा कि यह लगातार 7 साल से स्वर्गीय रामबरन सिंह सेवा समिति के नेतृत्व में आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ 5:00 बजे से शुरू और देर रात्रि तक चला जिसमे हज़ारो हज़ार हनुमान भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मै हनुमान जी प्रार्थना करता हूँ कि वो सब पर अपनी कृपा बनाये रखे और सबका कल्याण करे।

इस अवसर पर अर्जुन सिह, दिलीप सिंह, सुरेश सिंह, संतोष मौर्या, अतुल सिंह,अनूप सिंह.आशीष सिंह प्रधानाचार्य बृज किशोर होम्योपैथिक हॉस्पिटल आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।