बलरामपुर: मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने उतरौला बस्ती मार्ग किया जाम
उप्र के बलरामपुर जनपद के तहसील उतरौला अंतर्गत अहरौला में घूमने के विवाद को लेकर 27 मई को हुई मारपीट में घायल धनराज मौर्य की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के तहसील उतरौला अंतर्गत अहरौला में घूमने के विवाद को लेकर 27 मई को हुई मारपीट में घायल धनराज मौर्य की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई, वही दूसरी घायल महिला मीना देवी का इलाज जारी है।
मौत के बाद लाश के गांव पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने उतरौला बस्ती मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।
जाम की सूचना पर मौके उतरौला व गैंडास बुजुर्ग थाने की फोर्स के साथ सीओ उतरौला व उपजिलाधिकारी उतरौला मौके पर पहुंचकर लोगो से जाम को हटाने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया।
ग्रामीण व परिजन दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता,परिवार की सुरक्षा,आरोपियों पर गैंगस्टर की मांग पर अड़े रहे। परिजनों व ग्रामीणों की मांग पर मौके पर पहुंचे विधायक राम प्रताप वर्मा ने मृतक परिवार को दो लाख रुपए की सहायता की घोषणा की गई।
विधायक राम प्रताप वर्मा,चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्त ने ग्रामीणों व परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया और बस्ती बलरामपुर मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया गया। मामले मे सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


