अयोध्या: सरयू नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा, एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डूबे तीन लोग
उप्र के अयोध्या जिले में सरयू नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लक्ष्मण घाट चौकी क्षेत्र के सरयू तट पर स्नान करते समय तीन लोग नदी में डूब गए।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जिले में सरयू नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लक्ष्मण घाट चौकी क्षेत्र के सरयू तट पर स्नान करते समय तीन लोग नदी में डूब गए।
बताया जा रहा है कि तीनों पुरानी बस्ती के रहने वाले थे और एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डूब गए। डूबने वालों की पहचान अभिषेक कुमार सोनी, अमित गुप्ता और राज गुप्ता के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही जल पुलिस और अयोध्या पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सरयू में डूबे तीनों लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने हादसे की पुष्टि की है। यह पूरा मामला अयोध्या कोतवाली के लक्ष्मण घाट चौकी क्षेत्र का है।
बता दे कि अमरोहा से आए दो अन्य श्रद्धालु भी सरयू स्नान करते वक्त डूबने लगे, जिन्हें जल पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवा दिया। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Janmat News 
