अयोध्या नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत की "गंदगी पर प्रहार" अभियान की शुरुआत
उप्र के अयोध्या नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत "गंदगी पर प्रहार" अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य अयोध्या को स्वच्छता के मामले में देश के अग्रणी शहरों में शामिल करना है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत "गंदगी पर प्रहार" अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य अयोध्या को स्वच्छता के मामले में देश के अग्रणी शहरों में शामिल करना है।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने जानकारी दी कि नगर निगम क्षेत्र के करीब 400 स्थानों पर एक साथ सफाई कार्य चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत राम की पैड़ी और नया घाट क्षेत्र से हुई, जिसमें नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त समेत नगर निगम के कई अधिकारी शामिल हुए।
हजारों सफाई कर्मियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई की। नगर निगम के सभी 60 वार्डों में सुबह 7 बजे से ही पार्षद अपनी-अपनी टीमों के साथ अभियान में जुटे रहे।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।नगर निगम ने शहरवासियों से भी इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की है। नगर निगम का कहना है कि यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर खास जोर दिया जाएगा।

Janmat News 
