योगी सरकार में सभी महिलाएं सुरक्षित: चंदौली में बोलीं महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान
उप्र के चंदौली जिले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल, शिशुपाल गिरी और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जिले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल, शिशुपाल गिरी और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
इसके बाद डॉ. बबीता चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम, SDM और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई की एवं पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
सुनवाई के दौरान सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न की बात सामने आई। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा योगी सरकार में सभी महिलाएं सुरक्षित हैं। सपा सरकार में महिलाओं का क्या हाल था यह सब को पता है।

Janmat News 
