18 जुलाई को बुलंदशहर आएंगे CM योगी, रज्जू भैया विद्या मंदिर और नुमाइश ग्राउंड रैली में होंगे शामिल

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को बुलंदशहर दौरे पर आ रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान CM योगी कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

18 जुलाई को बुलंदशहर आएंगे CM योगी, रज्जू भैया विद्या मंदिर और नुमाइश ग्राउंड रैली में होंगे शामिल
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को बुलंदशहर दौरे पर आ रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान CM योगी कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्त्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के ने बताया क़ी मुख्यमंत्री सबसे पहले शिकारपुर तहसील स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर पहुंचेंगे। वहां वे लगभग एक घंटे रुककर छात्रों और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे।

इसके बाद वे बुलंदशहर नगर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा, रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। यह ऐतिहासिक रैली होगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बुलंदशहर की दो विधानसभाओं को शामिल किया गया है। इस दौरान वे  कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुलंदशहर ने पिछले चुनावों में सातों विधानसभाओं में जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। 2027 में भी यहां भाजपा को बड़ी सफलता मिली थी।

उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में भी पार्टी सातों सीटें जीतकर तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाएंगे। चौहान ने कहा पार्टी का हर कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है।