अयोध्या: स्व. बाबू प्रभात सिंह की पुण्यतिथि पर सेवा व सम्मान का आयोजन, वितरित किए 20 हजार कम्बल
अयोध्या के पूरा बाजार क्षेत्र स्थित मड़ना गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल कंबल वितरण का आयोजन स्वर्गीय प्रभात सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या के पूरा बाजार क्षेत्र स्थित मड़ना गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह व गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशाल कंबल वितरण का आयोजन अपने पिता स्वर्गीय प्रभात सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर किया।
हर वर्षों की तरह इस वर्ष भी परंपरागत रूप से विशाल कम्बल वितरण व मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल सर्टिफिकेट व साईकिल वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वही ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रत्येक वर्ष किया जाता है, लेकिन चार वर्ष से ये आयोजन पूज्य पिताजी स्व. प्रभात सिंह की स्मृति को समर्पित रहा।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उप्र सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संजय निषाद व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व अवध क्षेत्र के प्रान्त प्रचारक कौशल और प्रदेश के महामंत्री व क्षेत्र के प्रभारी संजय राज की उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में 20 हजार लोगों को कम्बल वितरित किए गए,100 लोगों को साइकिल दी गई,400-500 बच्चों को शूट और अन्य सामग्री वितरित की गई यह कार्यक्रम विगत वर्षों की तरह ही आयोजित किया गया। जिसमें सभी को सेवा करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम की तिथि 5 जनवरी निर्धारित की गई है। यह कार्यक्रम 10-12 साल से चल रहा है। सभी से निवेदन है कि वे इस तरह आयोजन करें और जरूरतमंदों की मदद करें। इस कार्यक्रम में अयोध्या के संत,महंत,व जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Janmat News 
