भूत बंगला के सामने कमजोर नहीं पड़ी धुरंधर 2, शुक्रवार को भी हुई ताबड़तोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर 'डकैत' आ जाए या फिर अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' किसी से डरने वाली नहीं है।

भूत बंगला के सामने कमजोर नहीं पड़ी धुरंधर 2, शुक्रवार को भी हुई ताबड़तोड़ कमाई
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। बॉक्स ऑफिस पर 'डकैत' आ जाए या फिर अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' किसी से डरने वाली नहीं है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के 30वें दिन के कलेक्शन ने यह साबित कर दिया है।

'भूत बंगला' के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बावजूद, शुक्रवार को 30वें दिन को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' ने ताबड़तोड़ कमाई की है। 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब यह फिल्म एक और बड़ा मुकाम हासिल करने से बस कुछ ही कदम दूर रह गई है।

'धुरंधर 2' का शुक्रवार को भी बरकरार रहा खौफ

आम तौर पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्मों की हालत एक-दो हफ्ते बाद ही खराब होने लगती है, लेकिन 'धुरंधर 2' के साथ ऐसा नहीं हुआ है। यह फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अब भी ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है।

गुरुवार को जहां इस फिल्म ने 1747 करोड़ रुपये कमाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' को पछाड़ा था, तो वहीं अब शुक्रवार को भी 'धुरंधर 2' का दबदबा देखने को मिला।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर: द रिवेंज' ने शुक्रवार को सिंगल डे पर वर्ल्डवाइड 8 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही दुनियाभर में इस फिल्म की कुल कमाई 1755.68 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

यह फिल्म पुष्पा 2 के बाद जल्द ही वर्ल्डवाइड बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ेगी। इसी के साथ यह 1800 करोड़ के क्लब में शामिल होने के भी नजदीक पहुंच रही है। 

कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?

वर्ल्डवाइड शानदार बिजनेस करने वाली रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म ने अकेले ओवरसीज  मार्केट में ही कुल 438.6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

सिनेमाघरों में पूरे एक महीने से धूम मचा रही 'धुरंधर 2' के ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर आने का फैंस को अब बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह ब्लॉकबस्टर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जियो हॉटस्टार'  पर रिलीज होगी।

बताया जा रहा है कि इसके डिजिटल राइट्स 150 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में बिके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म मई 2026 के अंत या जून की शुरुआत में डिजिटल प्रीमियर के लिए स्ट्रीम कर दी जाएगी।