OTT पर छा गई 8 साल पुरानी यह हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक 8 साल पुरानी फिल्म रिलीज हुई है जिसने पहले बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाया और अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है।
मुंबई/जनमत न्यूज़। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक 8 साल पुरानी फिल्म रिलीज हुई है जिसने पहले बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाया और अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म सालों बाद ओटीटी पर आई है और आते ही इसने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म का नाम है 'पद्मावत'।
बड़े सितारों से सजी कल्ट मूवी
2018 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण (पद्मावती), शाहिद कपूर (महारावल रतन सिंह) और रणवीर सिंह (खिलजी) मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म ने विवाद को जन्म जरूर दिया, लेकिन कमाई के मामले में खर्च से दो गुना आगे रही। बड़े-बड़े स्टार्स से सजी इस फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान खलनायक ने खींचा।
पद्मावत मूवी की कहानी
फिल्म की कहानी राजपूत शासक महारावल रतन सिंह की पत्नी रानी पद्मावती की है जिसके सौंदर्य से आकर्षित होकर अत्याचारी सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी उनके राज्य पर आक्रमण कर देता है। इस फिल्म के लिए दीपिका, रणवीर और शाहिद की खूब सराहना हुई थी।
खर्च से दोगुनी हुई थी पद्मावत की कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को करीब 215 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था लेकिन फिल्म ने दुनियाभर में खर्च से दोगुना यानी 571.98 करोड़ रुपये (बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक) का कारोबार किया था।
किस ओटीटी पर है पद्मावत?
करीब 8 साल बाद 'पद्मावत' पर रिलीज हुई है। यह फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एड हुई है और आते ही फिल्म ने टॉप 10 में जगह बना ली है। खबर लिखे जाने तक यह फिल्म टॉप 10 में छठे नंबर पर है।

Janmat News 
