अभिनेता धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती; उम्र संबंधी समस्याओं से हैं पीड़ित

हिंदी सिनेमा का ही-मैन कहे जाने वाले 89 वर्षीय वेटरन अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभिनेता धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती; उम्र संबंधी समस्याओं से हैं पीड़ित
Published By - Ambuj Mishra

लखनऊ/जनमत न्यूज़। हिंदी सिनेमा का ही-मैन कहे जाने वाले 89 वर्षीय वेटरन अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र को उम्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने धर्मेंद्र की सेहत पर अपडेट देते हुए बताया है कि उन पर दवाइयों का असर भी नहीं हो रहा है।

धर्मेंद्र के करीबी ने दी जानकारी

अवतार गिल ने कहा, 'जहां तक मुझे पता है, उनकी तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी और आज सुबह मुझे किसी करीबी ने बताया कि इनपर दवाइयों का असर भी नहीं हो रहा। हालांकि, मुझे उनकी मौजूदा सेहत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर से उनकी दोनों बेटिया- अजीता (जो अमेरिका में रहती हैं) और विजेता (जो लंदन में रहती हैं)...धर्मेंद्र की खराब तबीयत की खबर सुनते ही वहां से निकल चुकी हैं।

उम्र संबंधी समस्याओं का कर रहे सामना

बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी समस्याओं के चलते उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। वो पिछले काफी समय से उम्र से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उनका परिवार भी उनकी अच्छी हेल्थ के लिए लगातार प्रार्थना कर रहा है।

रुटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए थे धर्मेंद्र

करीब 10 दिन पहले एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर की टीम ने उस वक्त उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि ये उनका रुटीन चेकअप का एक हिस्सा है। जो पहले ही प्लान किया गया था। इसलिए घबराने वाली कोई बात नहीं है।

हेमा मालिनी ने भी दिया था हेल्थ अपडेट

कुछ दिन पहले जब फोटोग्राफर्स ने हेमा मालिनी से धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में पूछा था तो हेमा मालिनी ने इशारों में जवाब दिया कि वह अब ठीक हैं। दोनों हाथ जोड़ते हुए हेमा ने सभी को बताया था कि धर्मेंद्र अब पहले से ठीक हैं।

अमेरिका में भी करवाया था चेकअप

हालांकि, ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार धर्मेंद्र रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। 89 साल की उम्र में भी वो अपनी हेल्थ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। कुछ वक्त पहले एक्टर बढ़ती उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा में फैंस के चहेते स्टार हैं। फैंस भी उनकी सेहत की काफी फिक्र करते हैं।

धर्मेंद्र का अब तक का अभिनय करियर

अपने करियर में धर्मेंद्र ने एक्शन फिल्में खूब की हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा का ही-मैन कहा जाता है। इसके अलावा चुपके चुपके(1975)प्रतिज्ञा(1975) से लेकर यमला पगला दीवाना(2011)तक कई कॉमेडी भी की हैं। 80 और 90 के दशक में आकर धर्मेंद्र कैरेक्टर्स रोल में नजर आने लगे। इस दशक में भी वह बड़े पर्दे पर खूब सक्रिय रहे, उनकी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है।

इसमें प्यार किया तो डरना क्या?’ ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘जानी गद्दारऔर अपनेजैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। साल 2023 में वह फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानीमें नजर आए, शबाना आजमी के साथ इस फिल्म में किसिंग सीन देकर उन्होंने हंगामा ही मचा दिया था। साल 2025 में उनकी एक फिल्म 'इक्कीस' रिलीज होगी।