करियर के डाउनफॉल में शाहरुख, आमिर और सलमान को मिला साउथ डायरेक्टर्स का सहारा; दी ब्लॉकबस्टर फिल्में

90 के दशक से लेकर अभी तक हिंदी सिनेमा पर तीन खान शाहरुख, सलमान और आमिर खान राज रहा है। फैंस के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी का फायदा इन एक्टर्स की फिल्मों को भी हुआ।

करियर के डाउनफॉल में शाहरुख, आमिर और सलमान को मिला साउथ डायरेक्टर्स का सहारा; दी ब्लॉकबस्टर फिल्में
Published By- Diwaker Mishra

मुंबई/जनमत न्यूज़। 90 के दशक से लेकर अभी तक हिंदी सिनेमा पर तीन खान शाहरुख, सलमान और आमिर खान राज रहा है। फैंस के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी का फायदा इन एक्टर्स की फिल्मों को भी हुआ। लेकिन इनके करियर में भी एक ऐसा दौर आया जब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो रही थीं।

इसी दौर में इंडस्ट्री नए एक्टर्स को स्वीकार रही थी। रोमांस और एक्शन के अलावा अलग तरह की कहानियां, परफॉरमेंस दी जा रही थी। ऐसे में तीनों खान को साउथ फिल्मों से सपोर्ट मिला। करियर के डाउनफॉल में साउथ फिल्मों के मेकर्स ने इन एक्टर्स को जबरदस्त हिट देकर इंडस्ट्री में वापसी करने में मदद की।

आमिर खान ने की थी गजनी

आमिर खान अलग तरह का सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते हैं। एक साल में बेशक एक ही फिल्म हो लेकिन वो ऑडियंस को अलग अनुभव देने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुक फिल्म गजनी के दौरान हुआ था।

साल 2008 में आई फिल्म गजनी ने बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए थे। इससे पहले आई आमिर की फिल्में सफल तो रही थीं लेकिन कोई खास कमाल नहीं हो पा रहा था। लेकिन गजनी ने धमाका कर दिया। इस फिल्म को साउथ डायरेक्टर AR मुरुगदास ने डायरेक्ट किया था।

गजनी नाम से ही एक तमिल फिल्म थी जिसे मुरुगदास ने ही बनाया था। उन्होंने आमिर के साथ इस फिल्म का हिंदी रिमेक बनाया जो जबदस्त हिट हुआ। इसके बाद आमिर की 3, इडियट, पीके जैसी फिल्में आई।

जवान ने शाहरुख को दिलवाया नेशनल अवॉर्ड

साल 2018 में आई फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने एक लंबा ब्रेक ले लिया था। उन्हें करीब 5 सालों तक फिल्मों में बतौर लीड हीरो के तौर पर नहीं देखा गया। इस ब्रेक के दौरान एक्टर को साउथ डायरेक्टर एटली ने जवान की कहानी सुनाई। फिल्म बनी और बॉक्स ऑफिस पर धमाका हो गया।

हालांकि, इसी साल पठान भी रिलीज हुई थी। लेकिन जो कमाल एटली के डायरेक्शन में बनी जवान ने किया वो उनकी कोई दूसरी फिल्म नहीं कर पाई थी। इसी फिल्म के लिए शाहरुख ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता।

सलमान भी कर रहे हैं एक्शन फिल्म

सलमान खान के लिए पिछले कुछ साल खास नहीं रहे हैं। एक्टर की पिछली फिल्में वो कमाल नहीं कर पाई जो किसी समय में सुल्तान, एक था टाइगर या बजरंगी भाईजान ने किया था। उनकी पिछली फिल्में किसी का भाई किसी की जान थी, जिसने ऑडियंस को निराश किया।

आमिर और शाहरुख की तरह सलमान की फिल्मों सफल बनाने साउथ डायरेक्टर AR मुरुगदास ने डायरेक्शन की कमान संभाली। डायरेक्टर ने सिकंदर जैसी फिल्म बनाई जो ऑडियंस को खास पसंद नहीं। डायरेक्टर ने एक्टर पर फिल्म सेट पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया।

हालांकि, अब एक बार फिर सलमान ने साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म को साउथ प्रोड्यूसर दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसका नाम फिलहाल दिल दिमाग जिगर से बताया जा रहा है।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग 18 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। रिलीज अगले साल ईद के मौके पर होने की खबर है। इस फिल्म में सलमान का एक्शन अवतार देखने मिलने वाला है।