सहारनपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नेताओं व कार्यकर्ताओं से की मुलाक़ात
उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज सहारनपुर पहुंचे जहां सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया और उन पर पुष्प वर्षा की।
सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट
सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज सहारनपुर पहुंचे जहां सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया और उन पर पुष्प वर्षा की।
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12.50 बजे चौधरी इन्द्रसेन और चौधरी रुद्र सेन के आवास पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यंहा करीब एक घंटे रुकने के बाद लिंक रोड स्थित पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आवास एएलएम हाउस पर पहुंचे। अखिलेश यादव यहां आधा घंटा रुके और 2.30 बजे सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अखिलेश यादव का यह दौरा मुख्य रूप से पार्टी का वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी समीकरणों को मजबूत करने के लिए है लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है इस दौरान स्थानीय राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।




