हाथरस पुलिस अधीक्षक ने पूरा चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड, उखाड़ दिया था अहिल्याबाई होल्कर का बोर्ड
उप्र के हाथरस जनपद की पूरा चौकी इंचार्ज संजीव कुमार को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक हाथरस में संज्ञान लेकर संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद की पूरा चौकी इंचार्ज संजीव कुमार को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक हाथरस में संज्ञान लेकर संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
घटनाक्रम के अनुसार जनपद के हथरा जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के बेरगांव अहिल्याबाई होल्कर का ग्रामीणों ने लगाया हुआ बोर्ड पूरा चौकी इंचार्ज ने उखाड़ दिया था। जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा था और लोगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।
वीडियो वायरल होने पर हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंन्हा ने संज्ञान लेते हुए तुरंत पूरा चौकी इंचार्ज संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया।

Janmat News 
