फतेहपुर में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय में घुसने का किया प्रयास, जमकर की नारेबाजी
फतेहपुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में घुसने का प्रयास किया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में घुसने का प्रयास किया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय का है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यकाल और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर उन्हें अपना बताने का भी आरोप लगाया गया।
स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र भाजपा कार्यालय के गेट पर बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद कार्यालय के बाहर काफी देर तक नारेबाजी होती रही।

Janmat News 
