प्रतापगढ़: वाटर पार्क में नहाने गई मासूम बच्ची की डूबकर मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के वाटर पार्क में नहाने गई मासूम बच्ची की डूबकर मौत होने की खबर है। जेम्स इंटरमीडिएट कॉलेज के बगल संचालित वाटर पार्क में नहाने गई एक छोटी बच्ची की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के वाटर पार्क में नहाने गई मासूम बच्ची की डूबकर मौत होने की खबर है। जेम्स इंटरमीडिएट कॉलेज के बगल संचालित वाटर पार्क में नहाने गई एक छोटी बच्ची की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बच्ची को लेकर सीएचसी लायक पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का गंभीर आरोप है कि अवैध तरीके से संचालित हो रहा है। वाटर पार्क मात्र ₹50 की टिकट लेकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा।
सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है. हादसे के वक्त न तो लाइफगार्ड था और न ही पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मासूम की मौत ने उठाए कई सवाल-आखिर बिना सुरक्षा मानकों के कैसे चल रहा था वाटर पार्क पूरी घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के अलुवामाई गांव की है।




