बॉर्डर 2 के मेकर्स ने दर्शकों को दिया रिटर्न गिफ्ट, टिकट पर मिली इतनी भारी छूट
सनी देओल-वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' ने महज 11 दिन के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली
मुंबई/जनमत न्यूज़। सनी देओल-वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' ने महज 11 दिन के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है।
कुछ दिनों पहले सनी देओल ने ऑडियंस से मिल रहे इस प्यार के लिए आभार व्यक्त किया था। अब 'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने दिए गए फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।
इतने कम रुपए देकर देख सकते हैं 'बॉर्डर 2'?
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉर्डर 2 के निर्माता टी-सीरीज ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार को आप सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म मात्र 149 रुपए में देख सकते हैं। मेकर्स ने फैंस के साथ ये खुशी शेयर करते हुए लिखा, "मंगलवार अब और भी बड़ा होगा। एक धमाकेदार अनुभव जो आपके मंगलवार को घर से बाहर निकलने लायक बना देगा।"
फैंस के बीच खुशी की लहर
मंगलवार को बॉर्डर 2 की टिकट प्राइस पर मिले इस बड़े डिस्काउंट से सनी देओल के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। एक यूजर ने लिखा, "भाई ये तो मजे ही मजे है। अब आप देखना फिल्म मंगलवार को 20 करोड़ से ज्यादा कमाएगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत ही बढ़िया खबर है, सर जी बहुत अच्छा किया, अब हम फिल्म देख पाएंगे।"
एक और अन्य यूजर ने लिखा, "थैंक यू सो मच सर, हम पूरी कोशिश करेंगे, ऑफिस के बाद ये फिल्म देखने जाए।" हालांकि, 149 टिकट प्राइस का ये ऑफर सिर्फ और सिर्फ मंगलवार को ही है।

Janmat News 
