फतेहपुर: 148 कछुओं के साथ पकडे गए दो तस्करों में से एक फरार, खोज में जुटी संयुक्त टीम

उप्र के फतेहपुर जनपद की आरपीएफ, जीआरपी व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पकड़े गए कछुआ तस्करों में एक तस्कर वन विभाग के कस्टडी से फरार होने की खबर सामने आ रही है।

फतेहपुर: 148 कछुओं के साथ पकडे गए दो तस्करों में से एक फरार, खोज में जुटी संयुक्त टीम
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद की आरपीएफ, जीआरपी व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पकड़े गए कछुआ तस्करों में एक तस्कर वन विभाग के कस्टडी से फरार होने की खबर सामने आ रही है।

बता दें कि संयुक्त टीम ने फ़तेहपुर रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान 148 कछुए पकड़े थे। साथ ही एक नाबालिग समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर वन विभाग की टीम को सुपुर्द किया था। इन्ही में से एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वन विभाग के कस्टडी से फरार हो गया।

ये तस्कर सुल्तानपुर जिले से कछुओं को पकड़कर पश्चिम बंगाल बेचने जा रहे थे। दोनों तस्कर जनपद सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। बरामद कछुओं को संयुक्त टीम ने वन विभाग को सुपुर्द किया था। पुलिस व वन विभाग की टीम फरार तस्कर की खोजबीन में जुट गए हैं। सीजेएम के आदेश के बाद बरामद सभी 148 कछुओं को गंगा नदी में छोड़ने की तैयारी चल रही है।