सोशल मीडिया पर हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, शिव सेना ने एसएसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग

शिव सेना का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा हैं। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो इससे जनपद में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है।

सोशल मीडिया पर हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, शिव सेना ने एसएसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट —

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज। जनपद मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू नेताओं और हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक, अभद्र और भड़काऊ भाषा के प्रयोग का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण को लेकर शिव सेना मुजफ्फरनगर की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत पत्र में बताया गया है कि इंस्टाग्राम आईडी “Arshadbaliyan_07” और मोबाइल नंबर 7310857115 के माध्यम से सोशल मीडिया पर हिंदू नेताओं को निशाना बनाते हुए अश्लील, अपमानजनक एवं समाज में वैमनस्य फैलाने वाली भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। आरोप है कि वायरल वीडियो में संबंधित व्यक्ति जानबूझकर हिंदू समाज के खिलाफ नफरत फैलाने और क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई है।

शिव सेना का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा हैं। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो इससे जनपद में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है। संगठन ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

यह शिकायत आकाश सैनी, नगर अध्यक्ष विद्यार्थी सेना (शिव सेना) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई। शिव सेना कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर दोषी के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की अपील की है। मामले को लेकर जनपद में चर्चाएं तेज हैं और अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।