रहमान फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
रहमान फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
शिविर में प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. आदिल आलम (एमबीबीएस, डीओएम), एएमयू अलीगढ़ ने मरीजों की गहन जांच की। जांच के दौरान आंखों की रोशनी कम होना, मोतियाबिंद, आंखों में जलन, धुंधलापन सहित विभिन्न नेत्र रोगों की पहचान की गई।
रायबरेली/जनमत न्यूज। समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रहमान फाउंडेशन, रायबरेली की ओर से एक निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सैकड़ों लोगों ने आंखों की जांच कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर में प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. आदिल आलम (एमबीबीएस, डीओएम), एएमयू अलीगढ़ ने मरीजों की गहन जांच की। जांच के दौरान आंखों की रोशनी कम होना, मोतियाबिंद, आंखों में जलन, धुंधलापन सहित विभिन्न नेत्र रोगों की पहचान की गई। चिकित्सक द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं। वहीं गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया।
आयोजकों ने बताया कि समय पर नेत्र परीक्षण न होने के कारण कई लोग गंभीर आंखों की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रहमान फाउंडेशन द्वारा यह शिविर आयोजित किया गया, ताकि आमजन को उनके आसपास ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
शिविर में मौजूद मरीजों एवं स्थानीय नागरिकों ने रहमान फाउंडेशन के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की।
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.