जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या मे प्रवेश नहीं करने का दिया अल्टीमेटम

रामनगरी अयोध्या से भी अब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अल्टीमेटम दिया गया है। अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या मे प्रवेश नहीं करने का दिया अल्टीमेटम
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट  

अयोध्या/जनमत न्यूज़। रामनगरी अयोध्या से भी अब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अल्टीमेटम दिया गया है। अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में अब तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य उतरे।

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में प्रवेश न करने देने का अल्टीमेटम दिया है। परमहंस आचार्य ने अविमुक्तेश्वरानंद के द्वारा लगातार की जा रही मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर नाराज है।

जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को औरंगजेब और हुमायूं का बेटा बताया गया, यह अत्यंत निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। सीएम सनातन हित में लगातार काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जब तक अपने शब्दों को वापस नहीं लेते, तब तक उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद योगी जी से क्षमा मांगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का गाय को लेकर चल रहा आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। यह आंदोलनविपक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के बावजूद भी बछड़ा बैल का वध बन्द नहीं किया जा सकेगा । केंद्र और राज्य सरकारों से अपील है कि गोवंश को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधलगाया जाए।

ग्राम स्तर पर ही गौ रक्षा का प्रबंध किया जाए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भगवा पहनकर एक संत के लिए अपमानजनक टिप्पणी किया है। सभी सनातनी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बहिष्कार करें, जब तक कि वह अपने शब्दों को वापस ना ले।