बरेली: युवक को शराब पिलाकर छत से फेंककर की गई हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक फरार

उप्र के बरेली जनपद के सिरौली थाना क्षेत्र में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली: युवक को शराब पिलाकर छत से फेंककर की गई हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक फरार
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के सिरौली थाना क्षेत्र में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीते 2 फरवरी को ग्राम केसरपुर निवासी 20 वर्षीय युवक विनोद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

आरोप है कि उसके तीन दोस्तों राशिद, समीम और जीशान ने रुपयों के लेनदेन के विवाद में मारपीट के बाद उसे शराब ठेके की छत से नीचे फेंक दिया था।

3 फरवरी 2026 की सुबह, पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी राशिद बदायूं की ओर भागने की फिराक में है। नवावपुरा सड़क पर चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में राशिद (24 वर्ष) के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मुख्य आरोपी राशिद को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी  मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने राशिद के पास से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने भारी पुलिस बल तैनात कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।