शब-ए-बारात को लेकर पुलिस अधीक्षक औरैया का रात्रि भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
औरैया से अरूण बाजपेयी की रिपोर्ट —
औरैया/जनमत न्यूज। शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रात्रि भ्रमण कर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में चल रही ड्यूटियों का औचक निरीक्षण कर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी अधिकारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी बनाए रखने, निरंतर गश्त करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनाती को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.