रेलवे की नई सौगात, अब चलती ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी बर्थ

भी टीटीई यात्री के निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन पर न आने की स्थिति में यात्री का इंतजार अगले स्टेशन तक करते हैं। अगले स्टेशन पर न आने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को वह सीट आवंटित की जाती है। लेकिन अब रेल मंत्रालय जल्द ही सॉफ्टवेयर में बदलाव करने जा रहा है। इसको लेकर बोर्ड ने रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) को निर्देश भी जारी कर दिया है।यह प्रणाली के शुरू हो जाने से ट्रेन में यात्रा करने वाले प्रतीक्षा और आरएसी टिकट वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

रेलवे की  नई सौगात,  अब चलती ट्रेन में  यात्रियों को मिलेगी बर्थ
Published By - ANKUSH PAL

देश/विदेश (जनमत) :- भारतीय रेलवे अब यात्रियों की सबसे बड़ी समस्या को समाप्त करने जा रहा है, इसी के साथ ही  ट्रेन में बोर्डिग को लेकर जल्द ही एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टीटीई यात्रियों का निर्धारित बोर्डिंग से अगले स्टेशन तक इंतजार नहीं करेंगे। यात्री के न आने पर टीटीई चेकिंग के समय ही अपने ईएफटी पर उस सीट पर नॉट टर्नअप (यात्री के बोर्डिंग स्टेशन पर आने की सूचना) दर्ज कर देगा। खाली सीट की सूचना अंकित होते ही ट्रेन में वेटिंग या आरएसी टिकट पर चल रहे किसी दूसरे यात्री को वह सीट आवंटित (allot) हो जाएगी।

वहीँ सीट आवंटित की सूचना सीधे यात्री के मोबाइल पर चला जाएगा।दरअसल अभी टीटीई यात्री के निर्धारित बोर्डिंग स्टेशन पर न आने की स्थिति में यात्री का इंतजार अगले स्टेशन तक करते हैं। अगले स्टेशन पर न आने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को वह सीट आवंटित की जाती है। लेकिन अब रेल मंत्रालय जल्द ही सॉफ्टवेयर में बदलाव करने जा रहा है। इसको लेकर बोर्ड ने रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) को निर्देश भी जारी कर दिया है।यह प्रणाली के शुरू हो जाने से ट्रेन में यात्रा करने वाले प्रतीक्षा और आरएसी टिकट वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

इसी के साथ ही तुरंत अपडेट हो जाने से सीट तत्काल आवंटित हो जाएगी। इस प्रणाली से ट्रेन में खाली सीटों का कुशल प्रबंधन होगा साथ ही यह भी सुनिश्चित होगा कि प्रत्येक सीट का अधिकतम उपयोग हो। पूर्वोत्तर रेलवे पूर्व मुख्य परिचालन प्रबंधक राकेश त्रिपाठी का कहना है कि यह तकनीक भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, जो यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद करे