दो दिवसीय बैठक में भाग लेने अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, मीडिया को दी विकास कार्यों की जानकारी

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर राम मंदिर अयोध्या परिसर के विकास कार्यों की जानकारी दी।

दो दिवसीय बैठक में भाग लेने अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, मीडिया को दी विकास कार्यों की जानकारी
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर राम मंदिर अयोध्या परिसर के विकास कार्यों की जानकारी दी।

बता दें कि 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या आएंगी और लगभग 4 घंटे मंदिर परिसर में रहेंगी। राष्ट्रपति लगभग 400 श्रमिकों को सम्मानित करेंगी, जिन्होंने मंदिर निर्माण में योगदान दिया।

हुतात्मा स्मारक और अस्थायी रामलला मंदिर को स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है। अप्रैल अंत तक इन निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। संग्रहालय में 20 गैलरी बनाई जा रही हैं, जिनमें अत्याधुनिक 3D हनुमान गैलरी शामिल है।

हनुमान गैलरी में श्रद्धालु 12 मिनट तक 3D तकनीक से राम प्रसंग देख सकेंगे। बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर अरविंदो आश्रम से भूमि देने का अनुरोध किया गया है। रामनवमी पर सूर्य तिलक की परंपरा दोहराई जाएगी, जिसके लिए CBRI रुड़की से 10 वर्ष का अनुबंध किया जा रहा है।