फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
उप्र के फतेहपुर जिले में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जिले में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव की है। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार बड़नपुर गांव में खेलते समय छह वर्षीय शिवांसी और पांच वर्षीय सुंदरम पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान में बने खुले सेप्टिक टैंक में जा गिरे। परिजनों ने बच्चों को टैंक में मृत पाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Janmat News 
