औरैया में तेज रफ्तार वाहन ने किसान को रौंदा, अस्पताल में मौत; चालक फरार
बिलराई गांव निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र मुंशी लाल सुबह करीब सात बजे अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भाग्यनगर के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Janmat News 
