मथुरा में ITMS कार्यालय में तैनात होमगार्ड ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
मृतक की पहचान बलदेव क्षेत्र निवासी लगभग 50 वर्षीय लखन पुत्र मलखान के रूप में हुई है। वह आईटीएमएस कार्यालय में होमगार्ड के रूप में तैनात था।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मथुरा से सैय्यद जाहिद की रिपोर्ट —
मथुरा/जनमत न्यूज। मथुरा नगर निगम के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बलदेव क्षेत्र निवासी लगभग 50 वर्षीय लखन पुत्र मलखान के रूप में हुई है। वह आईटीएमएस कार्यालय में होमगार्ड के रूप में तैनात था। बताया जा रहा है कि घटना के समय कार्यालय परिसर में नियमित कार्य चल रहा था। इसी दौरान कर्मचारियों ने उसे ई-चालान कार्यालय के बाहर मेज के पास फांसी पर लटका देखा। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने मेज पर चढ़कर यह कदम उठाया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया पर भी मृतक का फांसी पर लटका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shlok Kumar ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजन मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। इस दुखद घटना के बाद आईटीएमएस कार्यालय में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.