जाम से राहत दिलाने के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, शहर में गरजा बुलडोजर
अभियान एपी सिंह (एसपी ट्रैफिक) और चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे और कार्रवाई की निगरानी करते रहे।
अयोध्या से आजम खान की रिपोर्ट —
अयोध्या/जनमत न्यूज। धार्मिक नगरी अयोध्या में बढ़ती ट्रैफिक समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया।
यह अभियान एपी सिंह (एसपी ट्रैफिक) और चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे और कार्रवाई की निगरानी करते रहे।
टीम ने चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया और दुकानों के सामने अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों का चालान भी काटा गया।
अभियान में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि रोस्टर बनाकर नियमित रूप से यह अभियान चलाया जाएगा, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।
कार्रवाई के दौरान श्रीयश त्रिपाठी, अश्वनी पांडे सहित नगर निगम का प्रवर्तन दल और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
अधिकारियों के अनुसार राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण जाम की समस्या बढ़ी है। इसी को देखते हुए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Janmat News 
