निर्माणाधीन पुल की ढलाई के दौरान ढांचा भरभराकर गिरा, मलबे में दबे मजदूर, एक घायल
पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था और उसी दौरान ढलाई का काम जारी था। इसी बीच अचानक पुल की संरचना कमजोर पड़ गई और देखते ही देखते पूरी स्लैब नीचे गिर गई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट —
चंदौली/जनमत न्यूज। जिले के बनौली खुर्द ग्राम सभा में गुरुवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन पुल की ढलाई के दौरान ही उसका ढांचा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था और उसी दौरान ढलाई का काम जारी था। इसी बीच अचानक पुल की संरचना कमजोर पड़ गई और देखते ही देखते पूरी स्लैब नीचे गिर गई। हादसे के समय मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे, जिससे कुछ लोगों के मलबे में दबने की आशंका भी जताई गई।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फिलहाल एक मजदूर के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिसका इलाज जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
हादसे के बाद निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोग और ठेकेदार मौके से फरार हो गए, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा घायलों को बेहतर इलाज और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.