मिर्जापुर: सड़क के बीच में लगा बिजली का खंभा बना मुसीबत का सबब, विभाग ने साध रखी है चुप्पी
सरकार भले ही विकास के दावे कर रही है और काम कर रही लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती नजर आ रही है। मामला मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र के निगतपुर गांव का है जो रेलवे स्टेशन भी है।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। सरकार भले ही विकास के दावे कर रही है और काम कर रही लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती नजर आ रही है। मामला मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र के निगतपुर गांव का है जो रेलवे स्टेशन भी है।
बात की जाए यहां के विकास की तो रेलवे प्रशासन द्वारा गांव में आरसीसी सड़क तो बनवा दिया गया लेकिन बीच में लगे बिजली के खंभे को हटाना जरूरी नहीं समझा। बिजली के यह खंभे बड़ी दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।
अनजान व्यक्ति इसके शिकार हो जाते हैं लेकिन इसको लेकर बिजली विभाग बिल्कुल मौन है। रेलवे द्वारा ग्राम सभा में आरसीसी सड़क बनवा दिया गया जिससे लोगों का आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके लेकिन इसके रास्ते में बिजली का खंभा है।
बिजली विभाग लोगों की इस समस्या को हल करने से कतरा रहा है जबकि इसी रास्ते से लोगों को मिर्जापुर जिला मुख्यालय भी जाना होता है। आरसीसी सड़क के बीच में खंभा लोगों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है लेकिन बिजली विभाग शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।

Janmat News 
