डीएम-एसपी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को दिलाया मदद का भरोसा
गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के चलते तराई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी के मद्देनजर डीएम और एसपी ने सोमवार को शमसाबाद क्षेत्र के ढाई घाट समेत कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

फर्रूखाबाद/जनमत न्यूज। जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के चलते तराई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी के मद्देनजर डीएम और एसपी ने सोमवार को शमसाबाद क्षेत्र के ढाई घाट समेत कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तराई क्षेत्र की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। आधा दर्जन से अधिक गांवों के संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। यहां तक कि शमसाबाद-बदायूं मार्ग पर भी पानी भर गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित ग्रामीणों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाए। राहत सामग्री वितरण, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षित ठिकानों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम और एसपी ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और प्रदेश सरकार की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने का भरोसा दिलाया।