मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद दंपति ने लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों पर गंभीर आरोप; जांच मे जुटी पुलिस
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के कवाल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने प्रेम विवाह के बाद अपनी जान को खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के कवाल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने प्रेम विवाह के बाद अपनी जान को खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है।
पीड़िता निशा (परिवर्तित नाम) ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी मर्जी से अजय कुमार के साथ शादी की है और अब वह अपने पति के साथ सुरक्षित जीवन जीना चाहती है। युवती के अनुसार, उसके मायके पक्ष के कुछ लोग इस शादी से नाराज़ हैं और लगातार उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने और परिवार को परेशान करने की कोशिश भी की जा रही है। इतना ही नहीं, पुलिस पर भी दबाव बनाकर ससुराल पक्ष को प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है।
युवती ने स्पष्ट कहा है कि अगर उसे या उसके पति व ससुराल पक्ष को कोई नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नामजद लोगों की होगी। साथ ही उसने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसे और उसके परिवार को तत्काल सुरक्षा दी जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी पर जाने से मार देने के संगीन आरोपों के बाद मामला गरमा गया है। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच की बात कही जा रही है।


