फतेहपुर: मंदिर-मकबरा मामले में अब 15 दिसंबर को होगी सुनवाई, जानें क्या है पूरा मामला?
उप्र के फतेहपुर जनपद के सदर कोतवाली के आबूनगर रेडइया मंदिर-मकबरा मामले में आज सुनवाई हुई। फतेहपुर सीनियर डिवीजन कोर्ट में हुई इस सुनवाई में 15 दिसंबर की तारीख निर्धारित हुई है।
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद के सदर कोतवाली के आबूनगर रेडइया मंदिर-मकबरा मामले में आज सुनवाई हुई। फतेहपुर सीनियर डिवीजन कोर्ट में हुई इस सुनवाई में 15 दिसंबर की तारीख निर्धारित हुई है। सुनवाई के दौरान न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
गौरतलब है कि 11 अगस्त को हिंदू संगठन के लोगो ने मंदिर-मकबरा विवादित स्थल पर घुसकर तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। इसके अलावा देव दीपावली के दिन इस विवादित स्थल पर पूजा पाठ करने पर 21 महिलाओं पर भी FIR दर्ज हुई थी।

Janmat News 
