विकास योजनाओं की झड़ी लगा कर बहेड़ी पीलीभीत संसदीय क्षेत्र को विकसित कराने में लगे मंत्री जितिन प्रसाद

अपने बहेड़ी पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बहेड़ी में सांसद निधि से निर्मित 20 अंत्येष्टि स्थलों का लोकार्पण किया।

विकास योजनाओं की झड़ी लगा कर बहेड़ी पीलीभीत संसदीय क्षेत्र को विकसित कराने में लगे मंत्री जितिन प्रसाद
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। अपने बहेड़ी पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बहेड़ी में सांसद निधि से निर्मित 20 अंत्येष्टि स्थलों का लोकार्पण किया। इसके अलावा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया एवं दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल का भी वितरण किया।

जितिन प्रसाद ने ब्लॉक में आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी अपने को कमजोर ना समझे। वह सभी के साथ हैं और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास बीजेपी की नीतियां हैं। जो भी जनहित की योजनाएं हैं उनको धरातल पर लागू कराकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बहेड़ी एवं तहसीलदार से पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में मदद की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  जो भी कार्य विचाराधीन है उनको भी अबिलम्ब पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जितिन प्रसाद ने गन्ना किसानों को जल्द बकाया भुगतान दिलाने के लिए उप जिलाधिकारी से केसर चीनी मिल के विषय में चल रही कार्रवाई की जानकारी ली, जिस पर उप जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी कमर्शियल भूमि जो जिलाधिकारी स्तर से जल्द नीलाम करने की तिथि घोषित की जा रही है।

जिस पर जितिन प्रसाद ने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार  को निर्देश दिए कि आप जल्द जिलाधिकारी से संपर्क कर किसानों का गन्ना बकाया भुगतान केसर चीनी मिल से दिलाने के लिए चल रही प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करें।     

ग्राम जवाहरपुर में जन संवाद कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं युवाओं द्वारा वहां पर खेल मैदान की स्थापना करने की मांग रखी गई, जिस पर उन्होंने प्रधान से जमीन का प्रस्ताव मांगा। यही मांग ग्राम रतनगढ़ में युवाओं ने एवं ग्राम प्रधान ने भी रखी। प्रधान ने बताया कि हमने भूमि उपलब्ध करा दी है। इस जमीन पर जितिन प्रसाद ने जल्द ओपन जिम की स्थापना करने का आश्वासन दिया।

रतनगढ़ एवं नौली जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता ने समस्या बताते हुए कहा कि दोनों गांव के मध्य बहने वाली नदी पर एक छोटा सेतु ना होने की वजह से दर्जनभर गांव को उत्तराखंड के एरिया से दस किलोमीटर दूरी तय कर आना जाना पड़ता है जबकि दोनों तरफ बहेड़ी विधानसभा और बरेली जनपद के गांव हैं।

जिस पर जितिन प्रसाद ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को मौके पर संवाद कार्यक्रम में निर्देश किया कि जो कार्य योजना प्रस्ताव गया है उसकी सूची उपलब्ध कराये जिससे वह स्वयं शासन में बात कर पुल की जल्द स्वीकृति करायेगे।

कार्यक्रम के दौरान बहेड़ी चेयरमैन के पति बाबी जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र गोल्डी, भाजपा विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वाती गंगवार, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य, नगर अध्यक्ष बहेड़ी अश्विनी, राहुल गुप्ता, शांति पाल, ललित शर्मा, अरविंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी सहित भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।