आज 17 जुलाई 2025 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज का दिन आपकी राशि के लिए?

आज 17 जुलाई 2025 का राशिफल: आज का दिन ग्रहों की खास चाल के कारण कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश हुआ है और वे इस समय बुध के साथ युति में हैं। वहीं शनि और चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

आज 17 जुलाई 2025 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज का दिन आपकी राशि के लिए?
Published By- A.K. Mishra

आज 17 जुलाई 2025 का राशिफल: आज का दिन ग्रहों की खास चाल के कारण कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश हुआ है और वे इस समय बुध के साथ युति में हैं। वहीं शनि और चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए क्या संकेत लेकर आया है—

मेष राशि (Aries)

मानसिक तनाव और अनावश्यक खर्चे परेशान कर सकते हैं। पार्टनरशिप में मतभेद की संभावना है। प्रेम और संतान पक्ष ठीक रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक अशांति बनी रह सकती है।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा से लाभ नहीं होगा। किसी समाचार की सत्यता संदिग्ध रह सकती है। प्रेम-संतान सामान्य। व्यापार ठीक रहेगा।
उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।

मिथुन राशि (Gemini)

व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कानूनी मामलों में निराशा संभव है। राजनीतिक लाभ अभी प्रतीक्षित रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे।
उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।

कर्क राशि (Cancer)

यात्रा से बचें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मान-सम्मान में कमी संभव है। प्रेम, संतान और व्यापार ठीक रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ संबंधों पर ध्यान दें। नौकरी में स्थिति सामान्य से कमजोर। प्रेमी युगलों के लिए समय संवेदनशील हो सकता है।
उपाय: शनि देव को नमन करें।

तुला राशि (Libra)

शत्रुओं पर विजय मिलेगी, लेकिन मानसिक अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य रहेंगे।
उपाय: शनि देव की पूजा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बच्चों की सेहत और प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को नई शुरुआत फिलहाल टालनी चाहिए।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

गृह क्लेश और मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यक्तिगत स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। प्रेम और व्यापार अनुकूल रहेंगे।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

पराक्रम में कमी का अनुभव होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष ठीक-ठाक रहेगा।
उपाय: शनि देव को रोज प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

जुआ, सट्टा, लॉटरी से दूरी बनाए रखें। मुख रोग की आशंका है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

घबराहट, बेचैनी और अज्ञात भय परेशान कर सकते हैं। रक्तचाप असंतुलित हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सावधानी जरूरी।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।