आज का राशिफल: सोमवार, 21 अप्रैल 2025 – जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए विशेष धनलाभ और सफलता के योग लेकर आया

आज का राशिफल: सोमवार, 21 अप्रैल 2025 – जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Aaj Ka Rashifal 21 April / जनमत:- आज सप्ताह का पहला दिन है और सोमवार के साथ नया उत्साह लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए विशेष धनलाभ और सफलता के योग लेकर आया है, वहीं कुछ जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं और जिम्मेदारियां लेकर आएगा। आइए जानते हैं आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन...

मेष राशि (Aries)

आज मन में असमंजस की स्थिति रह सकती है, जिससे काम पर असर पड़ेगा। किसी अजनबी पर विश्वास करना हानिकारक हो सकता है। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। माता की सेहत पर ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus)

ऊर्जावान दिन है। मनपसंद भोजन और दिनचर्या का आनंद लेंगे। वाहन से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश या डील फाइनल हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में विवाह प्रस्ताव से वातावरण खुशनुमा रहेगा। जोखिम से बचें।

 कर्क राशि (Cancer)

मानसिक तनाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में विचारों की सराहना होगी। परिवार में पुराने विवाद खत्म करने की जरूरत है। जीवनसाथी से बहस की आशंका।

 सिंह राशि (Leo)

मध्यम फलदायक दिन है। संतान जिम्मेदारी निभाएगी। ननिहाल पक्ष से धनलाभ संभव। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। नई जान-पहचान बढ़ेगी।

 कन्या राशि (Virgo)

आज तरक्की के संकेत हैं। संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।

 तुला राशि (Libra)

खर्च बढ़ सकते हैं। पिताजी नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बनेगी। फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन मस्ती भरा रहेगा। पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। परिवार में कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

नए कार्य की शुरुआत संभव है। प्रेमी युगलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस डील अटक सकती है। घर के रिनोवेशन की योजना बनेगी।

मकर राशि (Capricorn)

अचानक लाभ के योग हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। संतान के करियर में निवेश फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी। बॉस से अच्छे संबंध रहेंगे, प्रमोशन के संकेत हैं।

मीन राशि (Pisces)

भावुकता में निर्णय ना लें। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए दिन शुभ है। घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।


आज का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत, नौकरी में बदलाव और व्यापार में मुनाफे का संकेत दे रहा है। हालांकि कुछ राशियों को भावनाओं में बहने से बचने और सोच-समझकर फैसले लेने की आवश्यकता है। राशिफल का सही लाभ लेने के लिए अपनी दिनचर्या में ग्रहों की चाल के अनुरूप योजना बनाएं और सतर्क रहें।